दिल्ली: इंद्रलोक-मुंडका के बीच मेट्रो मार्च से

पढ़ें- दिल्ली की अन्य खबरें
इस मार्ग पर 14 स्टेशन होंगे। इनमें इंद्रलोक, अशोक पार्क (मेन), पंजाबी बाग (पूर्व), पश्चिम विहार (पश्चिम), पीरागढ़ी, उद्योग नगर, सूरजमल स्टेडियम, नांगलोई, नांगलोई रेलवे स्टेशन, राजधानी पार्क और मुंडका शामिल हैं।
देश में यह पहली स्टैंडर्ड गेज मेट्रो लाइन होगी, क्योंकि अब तक अस्तित्व में आई सभी मेट्रो लाइनें ब्राड गेज हैं। स्टैंडर्ड गेज लाइन की पटरियों के बीच की चौड़ाई चार फुट 8.5 इंच है, जबकि ब्राड गेज लाइन की पटरियों के बीच की चौड़ाई पांच फुट छह इंच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications