राजस्थान में 13वीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र सोमवार से
विधानसभा सचिव एच.आर.कुड़ी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को प्रात: 11 बजे राज्यपाल प्रभा राव विधानसभा में अपना अभिभाषण देने आएंगी। राज्यपाल को परम्परानुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा।
कुड़ी ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में दिवंगत राजनेताओं एवं अन्य विभूतियों को श्रद्घांजलि दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण का सीधा प्रसारण ई.टी.वी. एवं भास्कर टी.वी. द्वारा दिखाया जायेगा। दूरदर्शन जयपुर एवं आकाशवाणी द्वारा इसकी रिकाडिर्ंग कर उसी दिन प्रसारित की जायेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications