धमकी के बावजूद हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेगा न्यूजीलैंड (लीड-1)
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार टीम आस्टेलिया के पर्थ से भारत के लिए रवाना होगी।
पिछले सप्ताह पर्थ में दो अभ्यास मैचों के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम को आस्ट्रेलिया में ही रुकने को कहा गया था।
न्यूजीलैंड के हॉकी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड सरकार और स्वतंत्र सलाहकारों से सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की है।
हॉकी न्यूजीलैंड की मुख्य कार्यकारी हिलेरी पूल ने कहा, "सुरक्षा के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, इसलिए हम टूर्नामेंट में अपनी टीम भेजेंगे।"
पूल ने कहा कि एक खिलाड़ी सिमोन चाइल्ड ने निजी कारणों से विश्व कप से हटने का फैसला किया है।
अलकायदा की 313 वीं ब्रिगेड के सरगना इलियास कश्मीरी ने 15 फरवरी को भारत में होने वाले खेल आयोजनों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसमें हॉकी विश्व कप के साथ ही आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट और नई दिल्ली में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर हमले की धमकी भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications