51 सेंटीमीटर लंबे नेपाली लड़के का विश्व रिकॉर्ड का दावा
काठमांडू, 21 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के एक 18 वर्षीय लड़के ने दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति की तलाश के लिए आयोजित एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रविवार को इटली के लिए प्रस्थान किया। इस लड़के की लंबाई लगभग 51 सेंटीमीटर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि बागलंग जिले के एक गांव का रहने वाला खगेंद्र थापा अब नेपाल का सबसे छोटा व्यक्ति बन गया है।
खगेंद्र के पिता रूप बहादुर थापा मागर ने काठमांडू में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया, "हम उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की कोशिश में इटली जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications