बुर्का न पहनें: ब्रिटिश नेता
लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एक नेता ने कहा है कि वह मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का न पहनने को बेहतर समझते हैं, लेकिन बुर्का पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के सोमवार को प्रकाशित अंक के मुताबिक न्याय सचिव जैक स्ट्रॉ का कहना है कि वह चाहते हैं कि मुस्लिम महिलाएं ब्रिटेन में बुर्का न पहनें।
स्ट्रॉ कहते हैं, "मैं महिलाओं द्वारा बुर्का न पहनने को पहने जाने को बेहतर समझता हूं लेकिन इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। फ्रांस में ऐसा हो सकता है लेकिन यहां ऐसा नहीं हो सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications