अमिताभ को मधुमेह परीक्षण वाहन भेट करेंगे गार्डन ब्राउन
भारतीय मूल के लेबर पार्टी के सांसद कीथ वाज के संरक्षण वाली संस्था 'सिल्वर स्टार' मुंबईवासियों में मधुमेह का पता लगाने में मददगार इस बस को दानस्वरूप भेंट करेगी।
अमिताभ ने अपने ब्लाग 'बिग डॉट बिगड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है, "मैंने कुछ समय पहले यहां लीसेस्टर में इस मूल्यवान और अनोखी सुविधा का उद्घाटन किया था। कुृछ महीने पूर्व मैं एमडीयू (मोड्यूल डाइबिटिक यूनिट) का उद्घाटन करने गोवा गया हुआ था।"
अमिताभ ने लिखा है, "बस का नाम अमिताभ है, जो कि थोड़ा शर्मिदा करने वाला है, क्योंकि मैंने इस काम में थोड़ा सहयोग किया है और जब यह पहल शुरू हुई थी तो मुझे इसका मुख्य संरक्षक बनाया गया था। इस तरह की अन्य एमडीयू आने वाले समय में दिल्ली और केरल में लांच की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications