हैदराबाद में होगा 'भारत विमानन-2010' का आयोजन
इसके आयोजन से विमानन तथा सहायक उद्योगपतियों द्वारा उत्पादों तथा सेवाओं को व्यापार में उतारने की आशा है। यह प्रदर्शनी विश्वस्तर पर मौजूद नई अंतरिक्ष तकनीक से लोगों को परिचित करायेगी और उन्हें इस बारे में बड़े पैमानें पर जानकारी प्रदान करेगी।
प्रदर्शनी की मुख्य बातें :
नागर विमानन क्षेत्र की लगभग 200 कंपनियां भाग लेंगी।
फ्रांस इसमें भागीदार देश है और उसकी 12 कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं।
फोकस देश अमेरिका है और उसकी 11 कंपनियां भाग ले रही हैं।
मेजबान राज्य-आंध्र प्रदेश है।
जिन देशों के पेवेलियन हैं-कनाडा, चेक गणराज्य, जर्मनी, रूस और नीदरलैंड।
40 प्रकार के विभिन्न विमानों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
एयरलाइंसें जो इसमें भाग ले रही हैं :- एयर इंडिया, किंगफिशर, जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइस जेट, पैरामाउंट और कतर एयरवेज।
इसमें 115 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय तथा 75 घरेलू कंपनियां भाग ले रही हैं।
इसमें कुल 190 प्रदर्शक भाग लें रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications