मॉडल ने कहा, नाटक कर रहे हैं वुड्स
लंदन। कई महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंधों की वजह से विवादों में आए गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन उनकी के एक पूर्व महिला मित्र ने इस माफी को 'पाखंड' करार दिया है।
अमेरिकी प्रांत फलोरिडा में बीते शुक्रवार को वुड्स विवाद के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, "मैं अपने स्वार्थी व्यवहार के लिए माफी चाहता हूं। कई महिलाओं से मरे संबंध थे और मैं अविश्वसनीय हो गया था। मैंने जो कुछ भी किया है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। "
वुड्स की आंखे नम थीं और वह अपने किए पर अफसोस जाहिर कर रहे थे। उनके इस बयान का अमेरिका और कई देशों में लाइव प्रसारण किया गया। वुड्स के जिन महिलाओं से संबंध रहें उनमें मॉडल लोरेंडाना जोली फेरियोलो भी थीं।
फेरियोलो ने स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' से कहा, "वुड्स ने लड़कियों के बारे में कुछ भी नहीं कहा। ऐसा लगा कि वह मामले को ढंकने की कोशिश कर रहे थे और वह इसकी तह मे नहीं जा रहे थे। मेरा मानना है कि उन्हें सभी महिलाओं का जिक्र करना चाहिए था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications