बोलीवियाई बच्ची का विमान में होगा नामकरण
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सोमवार को ला पाज के समीप स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर विमान में वायुसेना के कमांडर बच्ची का नामकरण करेंगे। उसका नाम 'टैमी फेबीओला' रखा जाएगा।
वायुसेना के प्रेस प्रमुख कर्नल जैरी होल्टर्स ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी थी। बच्ची के परिजन बच्ची का नाम टैमी इस वजह से रखने जा रहे हैं क्योंकि उसका जन्म टैम एयरलाइंस के विमान में हुआ था। बच्ची के नाम के साथ वायुसेना में प्रयुक्त होने वाले शब्द फैब को भी जोड़ा जाएगा।
टैम एयरलाइंस ने घोषणा की है कि बच्ची के 21 वर्ष की उम्र तक विमान में यात्रा करने के लिए किराया नहीं लिया जाएगा साथ ही उसे पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications