पाकिस्तान में बम विस्फोट, 10 की मौत (लीड-2)
पुलिस के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उस समय उड़ा दिया, जब उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के मिंगोरा शहर में निशात चौक के पास से सुरक्षा बलों का एक कारवां गुजर रहा था।
इस हमले में काफिले में शामिल आठ वाहन और छह दुकानें नष्ट हो गईं।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
मिनगोरा शहर, उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के स्वात जिले में स्थित है।
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विस्फोट के बाद शहर में गोलियां चलने की आवाजें भी सुनीं गई।
मलकंद के पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद इदरीस ने संवाददाताओं को बताया कि यह एक आत्मघाती हमला था।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हमले की निंदा की है। अलग-अलग बयानों में दोनों ने इस घटना में हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा शोक प्रकट किया है।
गिलानी ने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा है। आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह इस घटना पर एक रिपोर्ट दे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications