कक्षा 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या
घटना शहर के विकासनगर इलाके की है, जहां सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा 12 के छात्र अभिषेक सिंह ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को घर में गोलीमार कर खुदखुशी कर ली।
विकासनगर थाना प्रभारी आर.पी.यादव ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के समय अभिषेक घर में अकेला था। सोमवार शाम को घरवाले जब लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
यादव ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक के पिता अजीत सिंह माप-तौल विभाग में कर्मचारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications