मुख्यमंत्री के बंगले के पास से किशोरी का अपहरण

मॉल एवेन्यू जहां पर मुख्यमंत्री मायावती सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों के बंगले हैं, वहीं से कुछ ही दूरी पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में व्यवसाई जुनैद अहमद खान के घर से अपहर्ताओं ने उनकी बेटी अना का अपहरण कर लिया।

अना राजधानी के प्रतिष्ठति मिशनरी स्कूल लॉरेटो कॉन्वेंट में कक्षा 10 की छात्रा हैं। पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल पर रहने वाले जुनैद के घर के दरवाजे पर अपहर्ता ने शाम को घंटी बजाई। दरवाजा खोलने आई बड़ी बेटी अना ने जब उससे पहचान पूछी तो उसने खुद को कुरियर वाला बताया। जब चार-पांच मिनट तक अना अंदर नहीं पहुंची तो छोटी बहन उसे देखने दरवाजे पर आई। तभी उसने खिड़की से नीचे देखा कि दो अपहर्ता अना को कार में उठाकर लेकर जा रहे हैं।

लखनऊ के पुलिस प्रमुख राजीव कृष्णा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल अभी तक अपहर्ताओं की तरफ से फिरौती की मांग नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कृष्णा ने कहा कि अपहर्ताओं ने एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस को इस संबंध में कुछ मत बताना वरना लड़की की खैर नहीं।

जुनैद मूल रूप से लखनऊ के बाहरी इलाके मलिहाबाद के रहने वाले हैं। वहां उनके आम की कई बागानें हैं और वह आम का व्यवसाय करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+