हैती में 3 लाख तक पहुंच सकती है भूकंप में मरने वालों की संख्या
कानकुन (मेक्सिको), 22 फरवरी (आईएएनएस)। हैती के राष्ट्रपति रेने प्रेवेल ने कहा है कि देश में हाल में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या तीन लाख तक पहुंच सकती है। भूकंप से राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस और आसपास के इलाकों में भारी तबाही हुई।
मेक्सिको के कानकुन में रविवार को कैरेबियाई समुदाय के सम्मेलन में प्रेवेल ने भूकंप से होने वाली मौतों के ताजा आंकड़ों को पेश किया। हैती में गत 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाला भूकंप आया था।
उन्होंने तत्काल राहत और हैती के दीर्घकालिक पुनर्निर्माण की एक नई योजना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए जारी की। पश्चिमी गोलार्ध में हैती सबसे गरीब देश है।
प्रेवेल ने कहा कि मरने वालों की ज्ञात संख्या 217,000 है लेकिन मलबे में अभी दसियों हजार शव दबे हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications