बौद्ध प्रार्थना स्थलों का पुनर्निर्माण कराएगी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश सरकार में इलाके के प्रभारी मंत्री दीपांकर तालुकदार ने कहा, "जितनी जल्दी हो सके इन प्रार्थना स्थलों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।"
समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' के मुताबिक तालुकदार ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सात दिनों के अंदर कार्रवाई का भरोसा जताया है।
'द डेली स्टार' की वेबसाइट के मुताबिक बाघच्छरी अपेजीला (उप-जिला) के गांगाराम मुख और आसपास के गांवों में शनिवार को हिंसा के दौरान मुस्लिम निवासियों ने कथित तौर पर बौद्ध जनजातियों के चार प्रार्थना स्थलों को जला कर नष्ट कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications