इजरायली वायुसेना में नई पीढ़ी के चालकरहित विमान शामिल
जेरूसलम, 22 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल की वायुसेना ने अपने बेड़े में नई पीढ़ी के मानव रहित विमानों 'ड्रॉन' को शामिल किया है। इस विमानों को बहुउद्देश्यीय कार्यो के लिए तैयार किया गया है।
नए विमानों के संचालन के लिए स्थापित स्क्वै ड्रन के कमांडर कैप्टन ओमर ने कहा कि नए ड्रॉन को विभिन्न अभियानों को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
ओमर ने कहा कि जेट इंजन से युक्त विमान 'एटन' कई मिसाइलें ले जाने में सक्षम है।
यह विमान जासूसी, टोह, निगरानी और आक्रमण जैसी कई गतिविधियों को अंजाम दे सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 13 मीटर लंबा यह विमान 240 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से 12,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications