रक्षा विनिर्माण में निजी क्षेत्रों की बड़ी भागीदारी चाहती है सरकार
रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के निदेशकों के एक सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए कहा, "हम चाहते हैं कि रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। हम अपनी रक्षा खरीदी नीति को भी बदल रहे हैं। हमारा मकसद यह है निजी कंपनियां अनुसंधान व विकास में अधिक वित्तीय और मानवीय संसाधनों का निवेश करें।"
एंटनी ने कहा, "लेकिन निजी क्षेत्र की भूमिका में बढ़ोतरी सार्वजनिक क्षेत्र की कीमत पर नहीं की जाएगी। हम चाहते हैं कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र साथ-साथ समृद्ध हों।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications