जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा सत्र के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
पुलिस के अनुसार आतंकवादी खतरों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। पुलिस के जवानों को छतों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
राज्यपाल एन.एन वोहरा के संबोधन के साथ विधानसभा सत्र आरंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन ने आईएएनएस से कहा कि सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications