छह राज्यों के युवा सिखेंगे समाज को एकता देने के गुर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत नेहरू युवा केन्द्र संगठन की मुजफ्फरनगर शाखा को इस बार राष्ट्रीय एकता शिविर की मेजबानी का अवसर मिला है। सोमवार से प्रारम्भ हुए शिविर में कई आकर्षण देखने को मिले। नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े हजारों युवक-युवतियां बिहार, असम, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों की टीमों से प्रतिभाग कर रहे हैं और यहां छह राज्यों की संस्कृति के मिलने से एक लघु भारत देखने को मिला है।
राष्ट्रीय एकता शिविर युवाओं को शैक्षिक सामाजिक उत्थान देने के साथ ही समाज के लिए जीने का जज्बा भी प्रदान करता है। 28 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे। नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक राजेश जादोन ने बताया कि राष्ट्रीय एकता हेतु सभी राज्यों की युवक-युवतियां एक प्रेरणा मार्च का आयोजन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications