हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेगा न्यूजीलैंड
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आतंकवादी खतरे के कारण पिछले सप्ताह टीम की भारत रवानगी टालने वाले न्यूजीलैंड के हॉकी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड सरकार और स्वतंत्र सलाहकारों से सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की है।
हॉकी न्यूजीलैंड की मुख्य कार्यकारी हिलेरी पूल ने कहा, "सुरक्षा के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, इसलिए हम टूर्नामेंट में अपनी टीम भेजेंगे।"
पूल ने कहा कि एक खिलाड़ी सिमोन चाइल्ड ने निजी कारणों से विश्व कप से हटने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications