कश्मीर में पथराव के दौरान 10 दिन के बच्चे की मौत
पुलिस ने कहा कि एक टैक्सी जिले के दांगीवाची इलाके से बारामूला अस्पताल के लिए जा रही थी। प्रदर्शनकारियों ने टैक्सी को चाकला के पास रोक दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, "मां बच्चे को लेकर बारामूला जिला अस्पताल इलाज के लिए जा रही थी। उसी दौरान पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों ने टैक्सी पर हमला बोल दिया। मां और टैक्सी में बैठे अन्य लोगों ने प्रदर्शनकारियों से निवेदन किया कि वे उन्हें बच्चे को अस्पताल ले जाने दें, लेकिन सब बेकार गया।"
पथराव के दौरान महिला के साथ गया उसका दूसरा बेटा भी घायल हो गया।
पुलिस ने कहा है कि स्थानीय पुलिस थाने में हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications