सैन्य कार्रवाई रुके तो बातचीत कर सकते हैं नक्सली (लीड-1)
शीर्ष नक्सली नेता किशजनी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "यदि सरकार हमारे खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोक देती है तो हम जवाबी हिंसक गतिविधियों को रोक देंगे।"
किशनजी, जिसका वास्तविक नाम कोटेश्वर राव है, ने कहा, "यदि सरकार हमारे खिलाफ राज्य संचालित आतंक 25 फरवरी से सात मई तक 72 दिनों के लिए रोक देती है तो हम इस अवधि में बातचीत करने के लिए तैयार हैं।"
किशनजी ने देश के बुद्धिजीवियों से उनकी पहल पर आने आने का अनुरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications