कनाडा के तमिल अखबार कार्यालय में तोड़-फोड़

पिछले दिनों 'युनाइटेड तमिल काउंसिल ऑफ कनाडा' और 'कनाडा-इंडिया बिजनेस काउंसिल' के अध्यक्ष कुला सेलाधुरई ने राजपक्षे से मुलाकात की थी। यहां के अखबार 'उथयन' ने इस मुलाकात के बारे में खबर प्रकाशित की थी। इस अखबार के संपादक लोकगान लोगेंद्रालिंगम हैं।
अखबार में खबर छपने से यहां के तमिलों के एक वर्ग में गुस्सा था। दफ्तर पर हमले से पहले संपादक को फोन करके इस बारे में धमकी भी दी गई थी। सेलाथुरई ने कहा, "हमलावरों ने फोन पर संपादक से कहा कि आपके दोस्तों ने राजपक्षे से मुलाकात की। आप जाकर देखिए कि दफ्तर का क्या हाल है। संपादक जब दफ्तर पहुंचे तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त था।"












Click it and Unblock the Notifications