लुफ्तहांसा के पायलटों ने 4 दिन की हड़ताल शुरू की

फ्रैंकफर्ट, 22 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन विमान कंपनी लुफ्तहांसा के पायलटों ने सोमवार से चार दिन की हड़ताल शुरू की। कंपनी की समय सारिणी के अनुसार इससे 3,200 उड़ानें रद्द हुई हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जर्मन नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में चार दिवसीय हड़ताल सबसे बड़ी हड़ताल है।

हड़ताल से निपटने के लिए लुफ्तहांसा ने यात्रियों को पायलटों के संघ द्वारा नहीं संचालित होने वाली उड़ानों में समायोजित करने और टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों को पैसे की वापसी का प्रबंध किया है।

हाल के दिनों में अन्य विमान कंपनियों और रेल सेवाओं में टिकट आरक्षित कराने के लिए भारी भीड़ हो रही है।

लुफ्तहांसा के 4,500 पायलटों में से 4,000 कॉकपिट एसोसिएशन के सदस्य हैं। एसोसिएशन ने पिछले वर्ष मई में वेतन में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि की मांग की थी। वार्ता में महीनों के गतिरोध के बाद पिछले सप्ताह एसोसिएशन ने हड़ताल करने का फैसला किया।

सोमवार से गुरुवार तक चलने वाली हड़ताल का प्रभाव लुफ्तहांसा की सहायक कंपनियों जर्मनविंग्स और लुफ्तहांसा कार्गो पर भी होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+