बाघ ने किया महिला को घायल
कोलकाता, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सुंदरबन इलाके से बाहर निकलकर एक बाघ ने सोमवार को एक गांव में प्रवेश कर एक महिला को घायल कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
यह घटना उस समय हुई जब बाघ ने दक्षिण 24 परगना जिले में गोसाबा के समीप सोनागना क्षेत्र में स्थित कार्तिक दास और स्वपन दास के घर में प्रवेश कर गया।
राज्य के एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बाघ ने गांव में घुसकर एक गृहणी तारुबाला मंडल को घायल भी कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। वनकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाघ को गोली मारकर घायल कर दिया।"
उन्होंने बताया, "बाघ को चिकित्सकीय परीक्षण के तहत जंगली क्षेत्र में ही रखा गया है। पशु चिकित्सक की निगरानी में चिकित्सकों का एक दल बाघ की निगरानी कर रहा है।"
सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों से हरी झंडी मिलने के बाद बाघ को दोबारा वन में छोड़ दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications