प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जानी चाहिए रेल परियोजनाएं : धूमल
धूमल ने पत्रकारों से कहा, "मैंने फिर से रेल मंत्रालय से राज्य में अधर में लटकी हुई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का अनुरोध किया है। मैं इस संबंध में प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से पहले भी कई बार मिल चुका हूं।"
उन्होंने बताया, "मैंने भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी, चण्डीगढ़-बद्दी, नांगल-तलवाड़ा और बिलासपुर-मनाली-लेह रेल मार्गो को जल्दी पूरा करने की मांग की है।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी लाइन के निमार्ण कार्य के लिए राज्य सरकार ने रेलवे को (मौजूदा वित्तीय वर्ष) में 25 करोड़ रुपये दिए हैं और पिछले साल 37 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया।"
बिलासपुर-मनाली-लेह के 460 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग के निर्माण के संबंध धूमल ने कहा, "इस रेलमार्ग के तैयार हो जाने पर हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर के जनजातीय इलाके से सभी मौसमों में संपर्क बना रहेगा।" बर्फबारी की वजह से यह इलाका आठ महीनों तक देश के अन्य हिस्सों से कटा रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications