जरदारी ने सिख युवक का सर कलम किए जाने की निंदा की
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि जसपाल सिंह और अन्य दो सिखों को तिराह घाटी के चोरा तांगा इलाके से दो सप्ताह पहले अगवा कर लिया गया था। अपहर्ताओं ने जसपाल की रिहाई के बदले 20 फरवरी तक दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। अन्य दो सिख अभी भी अपहर्ताओं के कब्जे में हैं।
राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि जरदारी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अधिकारियों से कहा है कि वे इस मामले की जांच करें और कानून के मुताबिक अपहर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
जरदारी ने प्रभावी कदम उठाने को भी कहा है ताकि इस तरह की घटना भविष्य में दोबारा न घटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications