मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार : सज्जन कुमार
बहस के दौरान सज्जन कुमार के वकील आई.यू. खान ने कहा कि अपने मुवक्किल की बेगुनाही साबित करने के लिए वह नार्को टेस्ट जैसे किसी भी तरह का वैज्ञानिक परीक्षण कराने के लिए तैयार हैं।
सज्जन कुमार को अंतरिम राहत दिलाने के लिए प्रयासरत खान ने कहा, "मैंने अपनी स्वतंत्रता का कभी दुरुपयोग नहीं किया है और न ही मैंने कभी किसी गवाह को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। मेरा रिकार्ड बिल्कुल साफ सुथरा रहा है।"
इसके बावजूद न्यायाधीश ए.के.पाठक ने सज्जन कुमार को अंतरिम राहत देने से इंकार करते हुए फैसला सुरक्षित रखते हुए पाठक ने कहा, "मैं मजिस्ट्रेट का काम नहीं करूंगा।"
सज्जन कुमार अब मंगलवार को निचली अदालत में पेश होंगे। उनके खिलाफ 17 फरवरी को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
गौरतलब है कि सीबीआई ने सज्जन कुमार और अन्य के खिलाफ दो मामलों में आरोप पत्र दायर किया था जिसमें 31 अक्टूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख-विरोधी दंगों के दौरान कथित तौर पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगाया गया है। सांप्रदायिक दंगों के दौरान 3,000 से अधिक सिख मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications