नक्सलियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में पुलिस का बजट बढ़ा (लीड-1)
विधानसभा में 24,685.43 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "छत्तीसगढ़ नक्सली हिंसा से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए पुलिस विभाग के बजट को 977.20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,140.15 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह वर्ष 2009-10 के बजट से 16.68 प्रतिशत अधिक है।" ज्ञात हो कि सिंह के पास वित्त विभाग का भी प्रभार है।
सिंह ने बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "पुलिस विभाग के लिए बजट में बढ़ोतरी का मूल इरादा नक्सली हिंसा से कड़ाई के साथ मुकाबला करना है।"
उन्होंने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों में नए पुलिस थानों की स्थापना के साथ-साथ वहां मौजूद थानों को उन्नत बनाएगी।
सिंह ने घोषणा की कि उनके बजट में किरोसिन स्टोव, तला हुआ और भुना हुआ चना कर मुक्त होंगे, जबकि फ्लाई ऐश ईंटों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रवेश कर से मुक्त कर दिया गया है।
उन्होंने घोषणा की कि पके हुए खाद्य पदार्थो पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 16 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है।
सिंह ने यह भी घोषणा की कि सार्वजनिक हित में सिनेमा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए 50 रुपये से अधिक कीमत वाले सिनेमा टिकट मनोरंजन कर से मुक्त होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications