दिल्ली में सड़क हादसे में 4 मरे, 8 घायल
पुलिस के मुताबिक यह हादसा दक्षिण दिल्ली में सादिक नगर इलाके में रात करीब 11.30 बजे हुआ। पर्यटकों को ले जारी एक बस ने डिवाइडर से टकराने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वाहन को टक्कर मार दी।
इस हादसे के बाद सभी घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां बीएसएफ के दो जवानों सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आठ घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications