कश्मीर में पत्थर के बदले गोली की नीति अपना रही है सरकार : विपक्ष
पीडीपी की नेता ने कहा कि पहली बार कोई राज्य सरकार इस तरह की क्रूर नीति का सहारा ले रही है। कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारियों को पत्थर के बदले गोली खानी पड़ती है।
महबूबा ने पत्रकारों से कहा, "मैं गोली के बदले गोली की नीति तो सुनी थी, लेकिन पहली बार पत्थर के बदले गोली की नीति देख रही हूं। जो कभी नहीं सुना था।"
उन्होंने विधान सभा में राज्य में हो रहे कथित मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाया और निर्दोष लोगों के मारे जाने का आरोप लगाया।
जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार को बजट सत्र शुरू हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications