विमानों का दुर्घटनाग्रस्त होना चिंता का विषय : वायु सेना प्रमुख
वायु सेना प्रमुख ने पत्रकारों से कहा, "यह हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। इससे हम न सिर्फ एक लड़ाकू विमान खोते हैं बल्कि कभी-कभी इसके कारण हमें अपने लोगों की कीमती जान भी गंवानी पड़ती है।"
नाइक ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि वायु सेना में शामिल कई विमान वर्षो पुराने होने के बावजूद उड़ान भरने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, "विमानों के पुराना पड़ने के साथ हादसे की संभावना बढ़ती जाती है। हम इस संबंध में विश्लेषण कर रहे हैं। उसी के आधार पर एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications