जम्मू में पीडीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
जम्मू एवं कश्मीर, खासतौर से कश्मीर घाटी में कथित तौर पर बढ़ रहे मानवाधिकार हनन के मामलों को लेकर पीडीपी ने एक रैली निकली थी।
पुलिस ने बताया कि पीडीपी के कार्यकर्ताओं ने जब सचिवालय की ओर जाने की कोशिश की तो उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीडीपी के कार्यकर्ता धारा 144 को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।"
उन्होंने बताया कि इसमें किसी को चोट नहीं आई।
विरोध प्रदर्शन का अगुवाई कर रही पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राज्य सरकार मानवाधिकारों के मसले उठाने वालों के प्रति असंवेदनशीलता बरत रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications