तेलंगाना के वकीलों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन (लीड-1)
राजधानी के जंतर मंतर पर महिला और पुरुष वकीलों ने तख्तियां उठा रखी थीं जिन पर 'लाठी गोली खाएंगे, तेलंगाना ले जाएंगे' लिखा था और वे 'जय तेलंगाना' के नारे लगा रहे थे।
यह विरोध प्रदर्शन संसद के बजट सत्र के प्रारंभिक दिन किया गया।
वकीलों ने पृथक तेलंगाना राज्य के गठन संबंधी विधेयक संसद में जल्द पेश करने की मांग की।
वकीलों ने संसद मार्ग पर रैली निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी के बौछारों का इस्तेमाल किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "स्थिति नियंत्रण में है और किसी को संसद के एनेक्सी में घूसने नहीं दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications