नक्सलवाद से मुकाबले के लिए छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया पुलिस कोष
विधानसभा में 24,685.43 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "छत्तीसगढ़ नक्सली हिंसा से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए पुलिस बजट को 977.20 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 1,140.15 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह वर्ष 2009-10 के बजट से 16.68 प्रतिशत अधिक है।" ज्ञात हो कि सिंह के पास वित्त विभाग का भी प्रभार है।
सिंह ने बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "पुलिस विभाग के लिए बजट में बढ़ोतरी का मूल इरादा नक्सली हिंसा से कड़ाई के साथ मुकाबला करना है।"
सिंह ने घोषणा की कि उनके बजट में किरोसिन स्टोव, तला हुआ और भुना हुआ चना कर मुक्त होंगे, जबकि फ्लाई ऐश ईंटों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रवेश कर से मुक्त कर दिया गया है।
सिंह ने यह भी घोषणा की कि सार्वजनिक हित में सिनेमा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए 50 रुपये से अधिक कीमत वाले सिनेमा टिकट मनोरंजन कर से मुक्त होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications