पाकिस्तान के साथ बातचीत में आतंकवाद होगा मुख्य मुद्दा : राव
अंतर्राष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में राव ने संवाददाताओं से कहा, "25 फरवरी को होने वाली बातचीत में आतंकवाद के बारे में हमारी मुख्य चिंता पर आवश्यक ध्यान दिया जाएगा।"
राव अपने पाकिस्तानी समकक्ष सलमान बशीर के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में मिलेंगी। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच आधिकारिक स्तर पर होने वाली यह पहली महत्वपूर्ण वार्ता है।
भारत लगातार मुंबई हमले में शामिल षडयंत्रकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पाकिस्तान से करता रहा है। भारत की मांग यह भी है कि पाकिस्तान सीमा पार क्षेत्र में चल रहे आतंकी शिविरों को नष्ट करे।
राव ने कहा, "पाकिस्तानी सरकार द्वारा ऐसे गुटों के खिलाफ प्रभावकारी कार्रवाई निश्चित रूप से करनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications