पाकिस्तान में सिख के सर कलम की पीडीपी ने की निंदा
इस घटना को बर्बरतापूर्ण कार्य करार देते हुए पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, "पीडीपी इस तरह के अमानवीय कृत्यों की कड़ी निंदा करती है।"
मुफ्ती ने मारे गए सिख के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की और पाकिस्तानी अधिकारियों से भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति से बचने के लिए कड़े कदम उठाने के लिए कहा।
पाकिस्तान में मीडिया र्पिोटों के मुताबिक हाल ही में तालिबानी आतंकवादियों ने जसपाल सिंह और उसके दो साथियों को अगवा कर लिया था। पाकिस्तान के पेशावर शहर में रविवार को जसपाल का सिर कटा शव बरामद किया गया। उनके दो साथियों गुरविंदर सिंह और सुरजीत सिंह अभी भी आतंकवादियों की कैद में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications