आईपीएस अधिकारी से नकाब पर मांगा गया जवाब
सशस्त्र बलों के महानिदेशक पार्था भट्टाचार्य ने कहा कि ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल (ईएफआर) के विशेष महानिरीक्षक (आईजी) बिनॉय चक्रबर्ती से कहा गया है कि वे शनिवार के संवाददाता सम्मेलन के दौरान नकाब में सरकार की आलोचना करने के बारे में जवाब दें।
भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को यहां बताया, "अभी तक हमने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। हमने उनसे सिर्फ जवाब मांगा है। वे मुझे अपनी रिपोर्ट दे दें, उसके बाद मैं इस मामले को देखूंगा।"
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या चक्रबर्ती ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर सेवा नियमों का उल्लंघन किया है, तो भट्टाचार्य ने इसका जवाब देने से इंकार कर दिया।
इसके पहले मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने कहा था कि आईजी के खिलाफ एक विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
लेकिन जब पत्रकारों ने आईजी के चेहरा ढंकने पर मुख्यसचिव से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने इसका मजाक उड़ाया।
उन्होंने कहा, "मैं कोलकाता से बाहर था। मैं कुछ नहीं जानता। मैं क्या कह सकता हूं? लेकिन नकाब में मीडिया के साथ बातचीत करते मैंने इसके पहले कभी किसी को नहीं देखा। मैंने सिर्फ बिन लादेन जैसे लोगों को ऐसा करते देखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications