पाकिस्तान में बम विस्फोट, 6 मरे (लीड-1)
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक निशात चौक के पास सईदू शरीफ बस अड्डे पर हुए बम विस्फोट में छह दुकानें और आठ वाहन भी नष्ट हो गए।
मिनगोरा शहर, उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के स्वात जिले में स्थित है।
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विस्फोट के बाद शहर में गोलियां चलने की आवाजें भी सुनीं गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications