भारत-चीन का संयुक्त हवाई युद्धाभ्यास 2012 में : वायु सेना प्रमुख
एयर चीफ मार्शल प्रदीप नाईक ने यहां संवाददाताओं को बताया, "इस संयुक्त अभ्यास की योजना शुरू हो गई है। हमें जल्द ही राजनीतिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पूरी संभावना है कि यह अभ्यास वर्ष 2012 में आयोजित किया जाएगा।"
इसके साथ ही सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं का चीनी सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त अभ्यास का रिश्ता जुड़ जाएगा।
भारतीय और चीनी नौसेनाओं ने नवंबर 2003 में ही संयुक्त अभ्यास की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। दोनों पक्षों ने शंघाई से लगे समुद्र क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास किया था। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के दो पोतों ने क्विं गदाओ बंदरगाह में लंगर डाल दिया था और चीनी नौसेना के साथ 2007 में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications