अभिभाषण का अंग्रेजी रूपांतरण न होने पर डीएमके सांसदों ने किया विरोध
मारन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राष्ट्रपति के अभिभाषण का तत्काल अंग्रेजी रूपांतरण नहीं प्रस्तुत किया गया।"
केरल से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद ए. संपत ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण की अंग्रेजी व हिंदी प्रति संसद के केंद्रीय कक्ष में उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा, "सामान्यत: सांसदों को केंद्रीय कक्ष में अभिभाषण की प्रति उपलब्ध कराई जाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हमने बाद में काउंटर से इसे प्राप्त किया।"
राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति बाद में लोकसभा में पेश की गई जब 12.30 बजे इसकी बैठक आरंभ हुई।
डीएमके के टी. के. एस. इलंगोवन ने कहा, "अंग्रेजी रूपांतरण प्रस्तुत न किया जाना बेहद गंभीर मामला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications