उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

पूर्व में घोषित राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के तहत सभी 71 जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मायावती सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल बी.एल.जोशी को ज्ञापन देकर राज्य की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "महिला कार्यकर्ताओं पर विधानसभा के बाहर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया।"

उन्होंने कहा कि एटा, बहराइच, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, रायबरेली, सुल्तानपुर और बाराबंकी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हटाने का प्रयास किया। इसके अलावा गोरखपुर और फैजाबाद जिलों में पुलिस ने दमनकारी रवैया अपनाते हुए 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता ने कहा कि मायावती के राज में लोकतांत्रिक ढंग से प्रदशर्न करने पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई जाती हैं जो इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार विरोध के जनतांत्रिक अधिकार का गला घोंट देना चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+