सबा कुरैशी बनीं अंसारी की नई वकील

विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी ने अंसारी की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया। अंसारी नए वकील की तलाश के लिए जमानत चाहता था। उसके पूर्व वकील शाहिद आजमी की कुर्ला स्थित उनके कार्यालय में 11 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पिछले सप्ताह दायर अपनी जमानत याचिका में अंसारी ने दावा किया था कि पुलिस ने आजमी को धमकी दी थी कि वह मामले से अपने को अलग कर लें।

राज्य सरकार कुरैशी को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएगी। जब अज्ञात हमलावरों ने आजमी पर उनके कार्यालय में गोलियां दागी थी तो उस दौरान कुरैशी भी घायल हो गई थीं।

इस बीच एक अन्य सह आरोपी सबाहुद्दीन मोहम्मद के वकील एजाज नकवी ने एक आवेदन कर फिल्मकार महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट को तलब करने की अनुमति मांगी है। राहुल ने लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से मुलाकात की थी। हेडली फिलहाल अमेरिकी प्रशासन के कब्जे में है।

अपने आवेदन में नकवी ने विलास परब (जिम प्रशिक्षक), राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों और गुजरात पुलिस को तलब करने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+