आर्सेलर मित्तल को संयंत्र के लिए वैकल्पिक स्थलों की तलाश
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने बोकारो जिले के गांवों का रविवार को दौरा किया और कासमार ब्लाक के निवासियों से मुलाकात की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से कहा कि यदि वे संयंत्र के लिए जमीन देने को राजी हो जाते हैं तो उन्हें अच्छा मुआवजा दिया जाएगा।
आर्सेलर मित्तल की झारखण्ड इस्पात परियोजना के महाप्रबंधक पी.एस.प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, "हम एक ग्रीनफील्ड संयंत्र स्थापित करने के लिए विभिन्न स्थलों का दौरा कर रहे हैं। हमें तोरपा और कामडारा इलाकों में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संयंत्र के लिए पहले इन्हीं स्थलों को चुना गया था।"
प्रसाद ने कहा, "हम ग्रामीणों के निमंत्रण पर बोकारो गए थे और वहां हमें अच्छा प्रतिसाद मिला। हमने ग्रामीणों के सकारात्मक जवाब के बारे में कंपनी को सूचित कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications