पड़ोस में शराब की दुकानें बढ़ाती हैं हिंसा
इंडियाना विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों द्वारा किए गए शोध के मुताबाकि शराब की दुकानें जिन इलाकों में खोली जाती हैं उनके आसपास हिंसा की घटनाएं स्वत: ही बढ़ जाती हैं।
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने ओहायो प्रांत के प्रमुख शहर सिनसिनाटी से प्राप्त आंकड़ों पर गौर किया। इससे पता चला कि शराब की दुकानों की संख्या और हिंसा की घटना की संख्या के अनुपात में विशेष संबंध है।
शोध के मुताबिक पड़ोस में स्थित शराब की दुकानों के कारण आमतौर पर चार में से एक साधारण हमले की घटना होती है जबकि तीन में से एक बड़ी हिंसा की घटनाएं इसी कारण होती हैं।
यह शोध मुख्य रूप से उन दुकानों पर आधारित आंकड़ों का नतीजा है, जिन्हें शुरुआती में जरूरत की चीजें बेचने की अनुमति दी गई और फिर बाद में उन्होंने शराब बेचने की अनुमति हासिल कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications