शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 45 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 45.42 अंकों (0.28 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,237.05 पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार सुबह 0.33 अंक की मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 16,191.32 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16423.23 के ऊपरी और 16,191.32 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 11.50 अंकों (0.24 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,856.40 पर बंद हुआ। निफ्टी 4.45 अंक की बढ़त के साथ 4849.35 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 4912.05 के ऊपरी और 4845.90 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 38.03 अंकों (0.59 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,394.33 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 86.05 अंकों (1.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,118.52 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल छह सेक्टरों में तेजी जबकि सात सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.01 फीसदी की तेजी आई जबकि रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक 1.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और केवल 906 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1927 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 74 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications