विपक्ष ने राज्यपाल के समानांतर पढ़ा अभिभाषण
पटना, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी नेताओं ने समानांतर अभिभाषण पढ़ा। इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा।
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल देवानंद कुंवर ने कहा कि बिहार सड़क, बिजली, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार गरीबों, पिछड़ों तथा असहायों के विकास के लिए दृढ़संकल्प है। सरकार ऐसे लोगों पर व्यापक ध्यान दे रही है।
राज्यपाल ने सरकार की भावी योजनाओं को भी अभिभाषण के माध्यम से सामने रखा। उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में लगातार अपराधिक घटनाओं में कमी आ रही है।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी नेताओं ने समानांतर अभिभाषण पढ़ा। विपक्ष का आरोप था कि सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है तथा राज्यपाल के अभिभाषण में भी कुछ वैसा ही है। बजट सत्र 21 मार्च तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications