बिहार में व्यवसायी का अपहरण
पुलिस के अनुसार सांपो गांव निवासी गल्ला व्यवसायी, प्रदीप कुमार गुरुवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में एक पुल के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपहर्ताओं ने उन्हें अगवा कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अपहर्ताओं ने व्यवसायी को छोड़ने के एवज में परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
इधर, जमुई जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश राठी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले की प्राथमिकी चंद्रदीप थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस प्रदीप को छुड़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications