दिल्ली में तेलंगाना क्षेत्र के वकीलों का विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पृथक तेलंगाना राज्य के गठन और इसके संबंध में विधेयक को पेश करने के लिए तुरन्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर सैकड़ों वकीलों ने सोमवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला और पुरुष वकीलों ने तख्तियां उठा रखी थीं जिन पर 'लाठी गोली खाएंगे, तेलंगाना ले जाएंगे' लिखा था और वे 'जय तेलंगाना' के नारे लगा रहे थे।
विरोध प्रदर्शन बजट सत्र के प्रारंभिक दिन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications