विधानसभाध्यक्ष के बचाव में आए नीतीश
कुमार ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि महादलित एकजुटता रैली में अगर महादलित परिवार के लोग शामिल हो गये, तो क्या हो गया। उन्होंने कहा कि चौधरी एक महादलित परिवार से आते हैं इसी कारण विपक्ष उनकी आलोचना कर रहा है। उन्होंने कहा कि महादलित रैली की सफलता से विपक्षी दलों के आंखें खुल जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि रविवार को पटना में आयोजित महादलित एकजुटता रैली में चौधरी शामिल हुए थे और जनता दल-युनाइटेड के पक्ष में नारे तक लगाए थे।
इसके बाद विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने चौधरी के रैली में शामिल होने को लोकतंत्र के लिए कलंक बताया था और उनके इस्तीफे की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications