कार्यकर्ताओं को विश्वास से लबरेज करने में सफल रहे गडकरी : आडवाणी (लीड-1)
गडकरी की सराहना करते हुए आडवाणी ने यह उम्मीद भी जताई कि गडकरी पार्टी को वह सब देने में सक्षम हैं, जिसकी उसे इस वक्त जरूरत है।
आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "इंदौर में संपन्न हुए पार्टी के तीन दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन जब प्रतिनिधि वहां पहुंचें तो सबके मन में यही संशय था कि लगातार दो लोकसभा चुनावों में हार से हतोत्साहित कार्यकर्ताओं में क्या नए अध्यक्ष विश्वास और आशा का भाव जगा पाएंगे। इन तीन दिनों में मैंने देखा कि गडकरी को लेकर प्रारंभिक संशय तेजी से पिघल रहा है। अधिवेशन खत्म होने के बाद मैंने कार्यकर्ताओं को अति उत्साहित, आशा और विश्वास से परिपूर्ण देखा। वे जब लौट रहे थे तो उनके मन में किसी प्रकार की कोई शंका नहीं थी।"
उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक पार्टी के सभी अधिवेशनों में हिस्सा लिया है। मैं यह कहने की स्थिति में हूं कि इससे पहले प्रतिनिधियों में इतना उत्साह और विश्वास कभी नहीं देखा। पार्टी को अभी जिस चीज की आवश्यकता थी वह नए अध्यक्ष देने में सफल रहे हैं।"
आडवाणी ने कहा, "भाजपा अब राष्ट्रीय राजनीति के दो ध्रुवों में एक है। वह संसद के दोनों सदनों में प्रमुख विपक्षी पार्टी है। इसके अलावा नौ राज्यों में उसकी सरकारें हैं, जिनमें छह पर सीधे उसका अपना कब्जा है जबकि तीन राज्यों में गठबंधन की सरकारे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications